{"_id":"681123ce38d061487500ae36","slug":"paid-tribute-to-the-departed-souls-raised-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-pakistan-murdabad-jind-news-c-199-1-jnd1002-133892-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
Wed, 30 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सामाजिक संस्था लीनस क्लब ने पुरानी अनाज मंडी में मोमबत्ती जलाकर पहलगाम हमले में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रधान पूनम सिंगला मित्तल ने की। इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। वहीं महिलाओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
महिलाओं ने भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं महिलाओं ने देश की अखंडता, शांति और मानवता के मूल्यों को अपने कार्यों से आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। प्रधान पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी हमारे देश में आकर हमारे ही लोगों, खासतौर पर हिंदुओं को मार डाला, यह एक अत्यंत घिनौना कृत्य है। जैसे भारत ने पहले पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, वैसे ही अब पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है, ताकि मारे गए लोगों को इंसाफ मिल सके। इस तरह की कार्रवाई से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत अपनी सुरक्षा और सम्मान के प्रति गंभीर है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द आतंकवादियों को सजा दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं घटित हो सके।