फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy lifting picks up pace, arrivals fall

Jind News: धान के उठान ने पकड़ी रफ्तार, आवक में आई कमी

Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy lifting picks up pace, arrivals fall
22जेएनडी24: नरवाना मंडी में धान के भरे हुए बैग। संवाद।
नरवाना। शहर की अनाज मेला मंडी में धान का उठान रफ्तार पर है। मंडी में अब जगह खाली होने लगी है क्योंकि अब धान की आवक में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को नरवाना मंडी में कुल 33,005 क्विंटल धान की आवक हुई जबकि 1,07,955 क्विंटल धान की खरीद की गई।
विज्ञापन

मंडी में अब तक डीएफएससी की ओर से 39,800 क्विंटल और हैफेड द्वारा 7,500 क्विंटल धान की लिफ्टिंग (उठान) की जा चुकी है। अगर सब यार्डों की बात करें तो बुधवार को धमतान साहिब सब यार्ड में 9,062 क्विंटल, गढ़ी में 4,409 क्विंटल, धनौरी में 695 क्विंटल, खरल में 218 क्विंटल और मंगलपुर में 1,015 क्विंटल धान की आवक हुई।
विज्ञापन

खरीद की बात करें तो धमतान साहिब में वेयरहाउस द्वारा 6,085 क्विंटल, गढ़ी में 6,850 क्विंटल और मंगलपुर में डीएफएससी द्वारा 2,090 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई। लिफ्टिंग के मोर्चे पर भी कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार तक धमतान साहिब में डीएफएससी द्वारा 8,500 क्विंटल और वेयरहाउस द्वारा 910 क्विंटल धान की लिफ्टिंग की गई। गढ़ी में वेयरहाउस द्वारा 2,017 क्विंटल, धनौरी में 880 क्विंटल और खरल में डीएफएससी द्वारा 760 क्विंटल धान उठाया जा चुका है।
कुल मिलाकर, बुधवार को नरवाना मंडी और उसके सभी सब यार्डों से 6,420 क्विंटल धान का उठान किया गया। अब तक मंडी से कुल 7,65,851 क्विंटल धान उठाया जा चुका है जबकि लगभग 80,195 क्विंटल धान अभी भी मंडी और सब यार्डों में बिना बिके पड़ा है। इस बीच, खेतों में बासमती धान की कटाई भी शुरू हो चुकी है।
किसानों और मंडी अधिकारियों की नजर अब इस बात पर है कि क्या बासमती की आवक शुरू होने से पहले मौजूदा पीआर धान का पूरा उठान संभव हो पाएगा या नहीं। विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उठान की गति बढ़ा दी गई है ताकि नई फसल के आने तक मंडी पूरी तरह खाली की जा सके।

मंडियों में 16.47 लाख क्विंटल धान की आवक

जिलेभर की अनाज मंडियों में अब तक 16.47 लाख क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से 15.12 लाख क्विंटल धान बिका है। उठान में तेजी आने के चलते किसानों की पेमेंट में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed