फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy crop soaked due to rain at Nguran procurement center

Jind News: बारिश से नगूरां खरीद केंद्र पर भीगी धान की फसल

Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop soaked due to rain at Nguran procurement center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलेवा। क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से खरीद केंद्र में पड़ी धान की फसल भीग गई। इसको लेकर किसान परेशान हैं। वे खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
हालांकि जिला प्रशासन ने खरीद केंद्र परिसर में पड़ी धान की फसल को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने की बात कही है लेकिन इसका पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण खरीद केंद्र पर पड़ी धान की फसल भीग गई। किसान राजेश ने बताया कि नगूरां खरीद केंद्र पर करीब तीन दिन से पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। वहीं सोमवार को हुई बारिश धान का फसल भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल की रखवाली करने पर मजबूर हो रहे हैं। हालांकि फसल की कुछ ढेरियों पर प्रशासन और आढ़तियों ने तिरपाल लगाकर उसे बचाने का काम किया है। किसान सत्यवान ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नगूरां खरीद केंद्र पर पिछले तीन दिन पूर्व 16452 क्विंटल धान की खरीद करने के अलावा 15766 क्विंटल धान का उठान करने की बात कही जा रही है, लेकिन खरीद केंद्र पर अभी तक 26433 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है और तीन दिन से खरीद भी बंद है। किसानों को बारिश का डर सता रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से नगूरां खरीद केंद्र पर धान की खरीद करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
पिछले तीन से धान की खरीद बंद है। बारिश से धान की फसल को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से तिरपाल आदि का प्रबंध किया हुआ था। किसानों को बारिश के चलते किसी प्रकार कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से प्रबंध कर लिए थे।-राजबीर, सुपरवाइजर, खरीद केंद्र, नगूरां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed