फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Oxygen plant tanks changed in civil hospital, reduced respiratory distress

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के टैंक बदले, कम हुआ सांसों पर संकट

Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant tanks changed in civil hospital, reduced respiratory distress
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के टैंक बदलते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट के टैंक को सोमवार को कंपनी कर्मचारियों ने बदलने का काम शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार से ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि मई महीने में आई कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी हो गई थी। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई, लेकिन कई बार ऐसे हालात पैदा हुए कि अस्पताल के पास केवल रात का काम चलाने के लिए ऑक्सीजन थी। उसके बाद दिन में ऑक्सीजन मिलने से काम चला। इसके अलावा शहर के लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए काफी तकलीफों से गुजरना पड़ा। नागरिक अस्पताल में 21 जून से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक यह प्लांट पूरी तरह से चल नहीं पाया था। सोमवार को इस ऑक्सीजन प्लांट के टैंक बदले गए। अब मंगलवार से ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद अस्पताल को बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना मरीजों के फेफड़े खराब होने के कारण सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि सोमवार को ऑक्सीजन प्लांट के टैंक बदले गए हैं। इनमें कोई गड़बड़ी थी। रात तक काम पूरा हो जाएगा। मंगलवार को ऑक्सीजन प्लांट चलाया जाएगा। उम्मीद है प्लांट पूरी तरह से काम करेगा और अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed