{"_id":"6a4406433978cb7b640f37ea","slug":"outh-of-kandela-sweating-it-out-in-the-heat-jind-news-c-199-1-sroh1009-155979-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गर्मी में पसीना बहा रहे कंडेला के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गर्मी में पसीना बहा रहे कंडेला के युवा
विज्ञापन
30जेएनडी25: मैदान पर दौड़ के लिए तैयारी करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कंडेला। भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच, जहां अधिकांश लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं कंडेला गांव के युवा खेल मैदान में कठिन अभ्यास कर अपने बुलंद हौसलों की मिसाल पेश कर रहे हैं।
तपती धूप और गर्म रेत की परवाह किए बिना युवा रोजाना घंटों शारीरिक अभ्यास कर सेना, पुलिस भर्ती और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। गांव के अखाड़े और खेल मैदान में कोच नरेश पहलवान के मार्गदर्शन में खिलाड़ी अनुशासित तरीके से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
संसाधनों के अभाव में भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे फिटनेस पर काम कर रहे हैं। रेतीले ट्रैक पर ईंटों के ऊपर से छलांग लगाकर जंपिंग पावर, फुर्ती और पैरों की मजबूती बढ़ाने का अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोच नरेश पहलवान ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो युवा कठिन परिस्थितियों में खुद को तपाता है वही देश की सीमाओं की रक्षा करने या खेल मैदान में पदक जीतता है।