फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Out of 85 thousand quintals of PR sold in the market, 82 thousand quintals were sold.

Jind News: मंडी में आए 85 हजार में से 82 हजार क्विंटल पीआर बिका

Sun, 27 Oct 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Out of 85 thousand quintals of PR sold in the market, 82 thousand quintals were sold.
उचाना। पीआर धान के सीजन में अब तक हाईवे पर स्थित अतिरिक्त मंडी में 85 हजार क्विंटल से अधिक पीआर धान की आवक हो चुकी है। अब तक 82 हजार क्विंटल से अधिक को खाद्य आपूर्ति विभाग खरीद चुका है। खरीदे गए धान में से 57 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। किसानों को अब तक 10 करोड़ 45 लाख रुपये की अदायगी की जा चुकी है।
विज्ञापन

पहली बार उचाना क्षेत्र के काब्रच्छा गांव में पीआर धान की खरीद विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री के प्रयास से हुई है। परचेज सेंटर बनने के बाद अब तक सिर्फ गेहूं की खरीद होती थी। पहली बार वहां पर पीआर धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है। अब तक आई 85 हजार क्विंटल से अधिक की पीआर में से 82 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद होने के साथ-साथ 57 हजार क्विंटल से अधिक का उठान हो चुका है। 17 प्रतिशत तक नमी वाली साफ सुखी धान का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है। खरीद व उठान को लेकर प्रबंधन पुख्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार से कम आई मंडी में धान

मंडी में 1509 व पीआर धान की आवक हो रही है। अब तक बीते साल की अपेक्षा मंडी में कम धान की आवक हुई है। मार्केट कमेटी में रिकॉर्ड के अनुसार अब तक धान 1509 मंडी में 77516 क्विंटल आई है। बीते साल इन दिनों तक 131831 क्विंटल आई थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा 54315 क्विंटल धान की आवक कम हुई है। ऐसे ही पीआर धान भी बीते साल की अपेक्षा अब तक 97573 हजार क्विंटल आवक कम हुई है। 55 प्रतिशत से अधिक पीआर धान तो 41 प्रतिशत से अधिक धान 1509 कम आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed