फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Out of 333 elders, 220 have so far voted from home.

Jind News: 333 बुजुर्गों में से 220 ने अब तक घर से किया मतदान

Sat, 28 Sep 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Out of 333 elders, 220 have so far voted from home.
जींद। जिले के जुलाना, जींद, सफीदों, उचाना कलां और नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया गया है। अब तक 220 बुजुर्गों ने घर से मतदान कर अपना फर्ज निभाया है। 2 अक्तूबर तक उनके निवास स्थान पर जाकर वोट डलवाने की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जो मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर जाने में असमर्थ हैं या घर से ही मतदान करने के इच्छुक हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने घर से ही वोटिंग करवाने की सहूलियत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जिले में बीएलओ घर-घर जाकर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से फार्म 12डी भरवाए थे। पांचों विधानसभा क्षेत्र में 12460 बुजुर्ग और 5437 दिव्यांग नागरिकों को बीएलओ ने फार्म भरवाए थे। बाद में इनमें से 337 बुजुर्ग व 163 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने पर सहमति जताई थी। इनमें से 333 बुजुर्ग और 60 दिव्यांग के फार्म स्वीकार कर लिए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से जुलाना में 27, सफीदों में 37, जींद में 40, उचाना कलां 154 और नरवाना में 135 वोट डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रक्रिया को रखा गय है गोपनीय

कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम 12 डी फार्म जमा करवाने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर होम वोटिंग की प्रक्रिया को मतदान की गोपनीयता के साथ पूरी करवाएंगे। कुल 393 मतदाताओं से वोट डलवाए जाएंगे। इसकी सूचना उम्मीदवारों को भी दी जाएगी। वे चाहें तो अपना प्रतिनिधि भेजकर या स्वयं आकर होम वोटिंग को दूर खड़े होकर देख सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed