फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Out of 1650 plants planted in Sector 8 in a year, 1620 are safe

Jind News: दो साल में सेक्टर आठ में लगाए 1650 पौधे में 1620 सुरक्षित

Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Out of 1650 plants planted in Sector 8 in a year, 1620 are safe
30जेएनडी06-सेक्टर  आठ में पौधरोपण करते हुए महिला सुरेश देवी व उषा रानी। स्रोत सेक्टरवासी
जींद। बरसात के मौसम को देखते हुए रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 8 में 450 पौधे लगाए। पिछले सीजन में भी सेक्टर-8 में 1200 पौधे लगाए गए थे। सेक्टर 8 के प्रधान सतबीर बांगड़ ने बताया कि जून में अत्यधिक गर्मी थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया था। लू के चलते हर कोई परेशान था। इस दौरान उन्होंने आभास किया कि जहां पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा है, वहां दूसरी जगह की तुलना में चार से पांच डिग्री तक तापमान कम है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने पौधरोपण करने की सोची। इस अभियान में उन्होंने रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों को भी शामिल किया। प्रधान ने बताया कि सेक्टर 8 में सड़क के किनारों पर नियमित दूरी के अंतराल पर पौधरोपण किया गया है। पिछले साल सेक्टर-8 निवासियों ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। पौधों की रक्षा के लिए चारों ओर कांटेदार झाड़ियां लगाई गई।
विज्ञापन

सेक्टरवासी अमित मोर, सतपाल, जोगेंद्र अलेवा, नरेंद्र खर्ब, सचिन बड़ाला ने भी पौधरोपण में सहयोग किया। सेक्टरवासियों ने कहा कि दो साल के दौरान लगाए गए 1650 पौधों में से 1620 से ज्यादा पौधे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed