जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि किसानों की फसल का लाभकारी भाव दिलवाना, एक गांव एक गोत्र पर शादी पर रोक लगाना, लिव इन रिलेशनशिप को बंद करवाना आदि मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। टेकराम कंडेला शुक्रवार को यूनियन के राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला गांव में बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग गुरु श्रीश्री रविशंकर ने इन सभी मुद्दों पर जो समर्थन दिया है, इससे हरियाणा की सभी खाप पंचायतों को बल मिला है। इन सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नायब सैनी समाज और किसान हित में मजबूती से कार्य कर रहे हैं व लव मैरिज पर माता-पिता की सहमति होनी चाहिए। इस अवसर पर भीरा दालमवाला, अभेराम कंडेला, अजमेर दालमवाला, डाॅ. बलराज कंदोला, सत्यवान रेढू मौजूद थे।