फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organ donation is a life-saving and charitable act: Narendra Dhanda

अंगदान जीवन रक्षक और पुण्य का कार्य: नरेंद्र ढांडा

Fri, 25 Sep 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Organ donation is a life-saving and charitable act: Narendra Dhanda
फोटो 24जेएनडी15-अंगदान को लेकर शपथ दिलाते हुए निरीक्षक नरेंद्र ढांडा। स्रोत कर्मचारी
जींद। नगूरां पीएचसी के अधीन विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अंगदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को अंगदान के महत्व की जानकारी देते हुए अंगदान करने की शपथ दिलाई। निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि अंगदान जीवन रक्षक और पुण्य का कार्य है। इससे गंभीर बीमारी या अंग विफलता से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जीवित व्यक्ति गुर्दा अथवा यकृत का एक हिस्सा जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकता है। वहीं, मस्तिष्क मृत्यु की स्थिति में हृदय, यकृत, गुर्दे, फेफड़े, आंखें, आंत और त्वचा के ऊतक आदि दान किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंगदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इससे किसी परिवार में खुशियां लौट सकती हैं और समाज में निस्वार्थ सेवा, करुणा और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर समाज में कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर करने की जरूरत है। इस अवसर पर कर्मचारी पुरुषोत्तम शर्मा, कुलदीप, अनिल, नरेंद्र कुमार, एएनएम बश्कर, हरिता, दर्शना, अनिता, मीनाक्षी, सुनीता, प्रोमिला, पूनम, मीना और बाला मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed