{"_id":"6793d891761572fb3305151e","slug":"or-you-are-unemployed-your-friendship-has-been-lost-jind-news-c-199-1-jnd1002-128961-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: या बेरोजगारी लेकै बैठी, दूजी मार गई तेरी यारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: या बेरोजगारी लेकै बैठी, दूजी मार गई तेरी यारी...
विज्ञापन
हिंदू कन्या महाविद्यालय में चल रहे अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन का आरंभ ढोल नगाड़ों और बांसुरी की धुनों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बृजमोहन सिंगला की पत्नी संतोष सिंगला और प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला की पत्नी कविता रही।
विद्यार्थियों ने ऊपर आले मेरी भी सुन ले, होय रै गजबन छोरी मेरा दिल चुरा कर लेगी, करादे मेरा ब्याह जैसे गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं, मंच संचालन कर रही शिक्षिका ने लिखने पढ़ने के दिन आगे बढ़न के दिन से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को कोरियोग्राफी, सोलो डांस, जनरल ग्रुप डांस, वन एक्ट प्ले, ग्रुप सॉन्ग, इंडियन आर्केस्ट्रा, क्लासिक वॉकल सॉलो, ऑन द स्पोट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग कार्टून मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता विधाओं का आयोजन किया गया।
गैप आइटम में प्रीत बधाना ने या बेरोजगारी लेके बैठी दूजी मार गई तेरी यारी गीत सुनाया, जिस पर युवाओं ने जमकर मस्ती की। सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विजय और सह निदेशिका ममता ढांडा ने सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता व सह संयोजिका अंजलि गुप्ता के दिशा निर्देशन में आयोजन समितियों के संयोजकों और सदस्यों ने विभिन्न आयोजन स्थलों पर संचालन दायित्व निभाया। इसके अलावा सचिव की जिम्मेदारी डॉक्टर क्यूटी और सह सचिव की जिम्मेदारी आरती सैनी ने संभाली। इस अवसर पर डॉ. सुषमा गर्ग, डॉ. अंशु, वंशिका, ज्योतिका, डॉ. ज्योति एवं पूजा भी मौजूद रहे।