फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to merge government schools

Jind News: सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का किया विरोध

Sun, 02 Jul 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Opposition to merge government schools
02जेएनडी21-धमतान साहिब के सरकारी स्कूल में बैठक करते ग्राम पंचायत और स्कूल कमेटी सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से ग्राम पंचायत और स्कूल कमेटी सदस्यों की रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमतान साहिब में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कांडा ने कहा कि सरकार का स्कूलों को मर्ज करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि नरवाना खंड के 13 स्कूलों को हरियाणा सरकार ने मर्ज करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों को बनाने में उनके बुजुर्गों ने अपनी बेशकीमती जमीनें दान दी थीं। श्रमदान से इन स्कूलों का निर्माण करवाया। आज सरकार इन सरकारी स्कूलों को बंद करने का प्रयास कर रही है। कहा कि सभी विधायक, सांसद और पक्ष-विपक्ष के नेताओं को स्कूल मर्ज करने के खिलाफ ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्राचार्य सतबीर शर्मा, प्रदीप जागलान, पंचायत सदस्य सुनील, सोनी, अश्विनी, अनिल, सुनील बलदेवा, रामदिया, अनिल, मा. बलजीत सिंह, राजेश, गोपाल, नरेश, विरेंद्र बेनीवाल, कृष्ण सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed