फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to installing meters on electric poles in Belarkha

Jind News: बेलरखा में बिजली के खंभों पर मीटर लगाने का विरोध

Tue, 21 Jan 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Opposition to installing meters on electric poles in Belarkha
21जेएनडी35-ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए बिजली निगम के अधिकारी।
नरवाना। गांव बेलरखां में जगमग योजना के तहत शुरू हुए कार्य को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। काफी संख्या में ग्रामीण बिजली निगम एक्सईएन कार्यालय में पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों के आने की सूचना पाकर मौके पर एसडीओ दीपक पहुंचे और उनकी समस्या को सुना।
विज्ञापन

एसडीओ ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की जो समस्या है, पहले उसे दूर किया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद सभी ग्रामीण वापस गांव चले गए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जगमग योजना के तहत बिजली के खंभों पर मीटर लगाने का कार्य बिजली निगम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली पूरी आती है तो उसके बाद किसी भी तरह की योजना की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले तो गांव में जो बिजली के ढीले तार व खंभे टूटे हुए हैं, उनको ठीक किया जाए। उन तारों व खंभों से गांव में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान होने का खतरा बना रहता है। वैसे अब मौजूदा हालात में जो बिजली व्यवस्था काफी बेहतर है। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों को भी मौके पर ही चेताते हुए कहा कि अगर योजना के तहत कार्य को बंद नहीं किया तो वह भविष्य में किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम व स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बाक्स
ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बेलरखां गांव के कुछ लोग योजना के तहत कार्य बंद करवाने की मांग को लेकर आए थे। उनकी मांग को आलाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। गांव में जो ढीले तार व टूटे खंभे हैं, उनको दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक, एसडीओ, बिजली निगम, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed