फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to installation of meters outside the house in Shadipura

Jind News: शादीपुरा में घर के बाहर मीटर लगाने का विरोध

Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of meters outside the house in Shadipura
जुलाना। शादीपुर गांव में चल रहे मेरा गांव जगमग योजना के तहत बिजली का मीटर घर के बाहर लगाने के कार्य का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने साफ कह दिया कि घर के बाहर मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता कराकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच कुलवंत लाठर के नेत्तृत्व में सैंकड़ों ग्रामीण निगम कार्यालय पहुंचे और रोष प्रकट किया। कुलवंत लाठर ने कहा कि सात जुलाई को शादीपुर गांव की महिलाएं और ग्रामीण मीटर बाहर लगाने के विरोध में कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन निगम ने चार ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत पुलिस से कर दी। ग्रामीणों की मांग है कि उस शिकायत को वापस लिया जाए। जेई के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और अपने घर लौट गए। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता जुलाना कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकारी योजना के तहत सभी गांवों में घरों के बाहर मीटर लगेंगे। शादीपुर के ग्रामीणों द्वारा विरोध करना गलत है और मीटर पूरे प्रदेश भर में घरों के बाहर ही लगाए जा रहे हैं क्योंकि इससे लाइन लॉस कम होगा और 24 घंटे बिजली रहेगी। चोरी भी नहीं होगी और बिल के लिए रीडिंग भी सही तरीके से ली जाएगी। ग्रामीणों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed