{"_id":"611d33658ebc3e7a1b253e73","slug":"opposition-to-imposition-of-duty-of-teachers-in-the-work-of-distributing-ration-at-the-depot-jind-news-rtk62128033","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की राशन डिपो पर ड्यूटी लगाना गलत: जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की राशन डिपो पर ड्यूटी लगाना गलत: जांगड़ा
विज्ञापन
बैठक में मौजूद हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स के साथ अध्यापकों व स्कूलों की तत्कालीन समस्याओं के बारे में बैठक हुई। इसमें जिला सचिव मामराज जांगड़ा ने कहा कि बैठक में अध्यापकों की डिपो पर राशन बंटवाने के लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगवाना गलत है।
उन्होंने कहा कि निदेशालय के आदेशों के बावजूद अध्यापकों से विभिन्न प्रकार के गैर शैक्षिक कार्य लिए जा रहे हैं। अगर भविष्य में इस प्रकार की ड्यूटियां लगाई गई तो जिले के अध्यापक इनका बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। मिड डे मील के अलग-अलग खाते खुलवाने पर भी एतराज दर्ज करवाया गया।
इसके अलावा बकाया एसीपी मामले, मेडिकल मामले, रिटायर्ड होने वाले अध्यापकों के पेंडिंग एलटीसी मामले, 2009 में नियुक्त संस्कृत अध्यापकों के मूल प्रमाण पत्र भेजने बारे, सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने बारे, जीपीएफ मामले, जेबीटी सीनियरटी लिस्ट तैयार करने बारे, गुम हुई पर्सनल फ ाइलों बारे, बजट व स्कूलों की अन्य समस्याओं बारे चर्चा हुई। इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र कुमार, महेंद्र गौतम, संजीव सिंगला, शमशेर कौशिक, रोहतास आसन, सतेंद्र गौतम व शमशेर बूरा मौजूद रहे।