फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   opposition to delet artical 370 did not happen in cwc meeting , dipendra

सीडब्ल्यूसी की बैठक में नहीं हुआ अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध : दीपेंद्र

Mon, 12 Aug 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
opposition to delet artical 370 did not happen in cwc meeting , dipendra
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पक्ष में बयान देकर चर्चाओं में आए कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में पार्टी के किसी भी नेता ने अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध नहीं किया। सिर्फ देश को विश्वास में नहीं लेने पर एतराज जताया था। वहीं उन्होंने देश हित में यह बयान दिया है और आज भी इस पर कायम हैं। जब उनसे पार्टी छोड़ने को लेकर हो रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होेंने साफ-साफ कोई जवाब नहीं दिया, सिर्फ इतना कहा कि 18 अगस्त को सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चर्चाएं ऐसे ही होती हैं। इनमें कुछ सच्चाई होती है और कुछ नहीं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपेंद्र ने कह कि 18 अगस्त की महा परिवर्तन रैली के बाद प्रदेश सरकार की विदाई की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते अच्छा काम किया है और अब भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र ने भाषण में पूरा फोकस अपने पिता भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल और उस दौरान हुए विकास पर रखा। उन्होंने एक बार भी कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां नहीं गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश ‘हमारी’ तरफ उम्मीद के साथ देख रहा है। इस सरकार को यदि कोई बदल सकता है तो आप और हम मिलकर बदल सकते हैं। भाजपा सरकार को हरियाणा की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना आवश्यक है। इस सरकार ने हरियाणा का बहुत नुकसान कर दिया है। जो हरियाणा विकास में नंबर एक पर था, उसे विनाश में नंबर एक करके दिखाया है। भाजपा राज में घोटालों की लाइन लग गई है। मौजूदा सरकार धांधली, वसूली, रिश्वतखोरी, फर्जीवाड़े, पेपर लीक, घपले-घोटाले, अपराधियों को संरक्षण देने का पर्याय बन गई है। बढ़ती बेरोजगारी और बेकाबू होते आर्थिक हालात चिंता का विषय हैं। हरियाणा बेरोजगारी के मामले में केरल के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत से दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा छिन गया और वह सातवें स्थान पर चली गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामभज लोधर, धर्मेंद्र ढुल, विक्रम कुंडू, कर्मबीर सैनी, सुरेश गोयत, प्रदीप गिल, ओमप्रकाश ढांडा, बिमला देवी, ऋषिपाल सिहाग, जगबीर ढ़िगाना, रविंद्र देशवाल, महाबीर कंप्यूटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed