फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition on program 18 in front of you, Congressmen started preparations

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम 18 को, कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारी

Tue, 16 Nov 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Opposition on program 18 in front of you, Congressmen started preparations
सुरेश गोयत। - फोटो : Jind
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम 18 नवंबर को होगा। इसके लिए कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम सफीदों रोड स्थित निजी होटल में होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश गोयत ने बताया कि प्रदेश भर में लोग सरकार की नीतियों के कारण त्रस्त हैं। आज कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि लोगों की आवाज सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों का दर्द सुनने का फैसला लिया है। गोयत ने कहा कि इससे पहले पानीपत में भी कांग्रेस का यह कार्यक्रम हो चुका है। लोगों ने इस कार्यक्रम में बताया है कि आज सत्ता पक्ष पूरी तरह से विफल हो चुका है। ऐसे में विपक्ष से ही लोगों को उम्मीद बची है। गोयत के अनुसार जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि लोग खुद ही अपने वाहनों से कार्यक्रम में आने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भूपेंद्र हुड्डा लोगों की समस्याएं सुनेंगे और इनको विधानसभा व अन्य मंचों पर उठाकर समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed