{"_id":"67ba146936b3d19a940c05c2","slug":"operator-handed-over-mtp-kit-for-rs-600-medical-store-sealed-jind-news-c-199-1-jnd1002-130490-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संचालक ने 600 रुपये में थमा दी एमटीपी किट, मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संचालक ने 600 रुपये में थमा दी एमटीपी किट, मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
22जेएनडी44-जुलाना स्थित वियंत फ ार्मा को सील करती जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी गीता गोयल। संवाद
जुलाना। औषधि विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जुलाना स्थित वियंत फार्मा पर छापा डालकर वहां से अवैध रूप से बेची जा रही एक एमटीपी किट जब्त की है। मेडिकल स्टोर संचालक इस एमटीपी किट का खरीद व बिक्री से संबंधित कोई रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर टीम ने अवैध रूप से बेची जा रही किट को कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया है।
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी गीता गोयल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि जुलाना स्थित वियंत फार्मा के संचालक गर्भपात में प्रयोग होने वाली किट बेचता है। सूचना के आधार पर विभाग ने जुलाना सीएचसी से मेडिकल ऑफिसर डॉ. गरिमा को साथ लेकर एक फर्जी ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर संचालक के पास भेजा। इस पर मेडिकल संचालक ने एक किट की कीमत 600 रुपये बताई। जैसे ही स्टोर संचालक ने फर्जी बने ग्राहक के हाथों में एमटीपी किट दी, लेकिन प्रभाव से टीम ने मौके पर दवा की बिक्री कर रहे स्टोर संचालक से दवा के खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड मांगा।
स्टोर संचालक दवा से संबंधित कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि उस समय न तो फार्मासिस्ट और न ही दुकान का मालिक उपस्थित था। विभाग ने किट को कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव सुधीर राजपाल और आयुक्त एफडी हरियाणा यश गर्ग के निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में दवा कारोबार में कानून की अवहेलना सहन नहीं की जाएगी।