फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Open swimming competition today at Eklavya Stadium

Jind News: ओपन तैराकी प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में आज

Mon, 16 Jun 2025 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Open swimming competition today at Eklavya Stadium
15जेएनडी39-तैराकी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच - फोटो : mathura
जींद। जिला तैराकी संघ जींद की ओपन तैराकी प्रतियोगिता 16 जून को एकलव्य स्टेडियम के तरणपाल पर करवाई जाएगी।
विज्ञापन

ओपन तैराकी स्वर्दा में सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला जींद की टीम राज्य स्तरीय तैराकी की प्रतियोगिता में भाग लेगी, जो जुलाई में होने जा रही है।
तैराकी संघ के महासचिव विनोद ने बताया कि सीनियर वर्ग में 14 साल से ऊपर के खिलाड़ी खेल सकते हैं। जूनियर वर्ग में ग्रुप एक और ग्रुप 2 आता है। ग्रुप 1 में 15 से 17 साल आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं ग्रुप 2 में 13 से 14 साल के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं 12 साल से कम आयु के खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में आते हैं। सब जूनियर वर्ग में ग्रुप 3, चार और पांच हैं। ग्रुप 3 में 11 से 12 साल के खिलाड़ी आते हैं। ग्रुप 4 में 9 से 10 साल के खिलाड़ी और ग्रुप पांच में सात से 8 साल की खिलाड़ी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलड़ियों के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी हरियाणा तैराकी संघ से पंजीकृत होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed