फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Open Sukanya Samriddhi Account for daughter's bright future: DC

बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए खुलवाएं सुकन्या समृद्धि खाता : डीसी

Mon, 20 Nov 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Open Sukanya Samriddhi Account for daughter's bright future: DC
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि बेटी के सुनहरे और उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाना चाहिए। इस योजना के तहत खाता कम से कम 250 रुपये में खोला जा सकता है। एक वर्ष में अधिक से अधिक खाते में एक लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए जा सकते हैं। सरकार द्वारा जमा राशि और परिपक्वता राशि पर इनकम टैक्स में छूट दी गई है। डीसी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी की आयु 18 वर्ष की होने के बाद जब भी शादी करें, खाता बंद करवा सकते हैं। विवाह से एक माह पहले या तीन माह बाद तक खाता बंद करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी की शिक्षा, शादी हेतु थोड़ा-थोड़ा करके पैसा जमा करवाकर चक्रवृद्धि ब्याज पर पैसा जोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दसवीं की परीक्षा पास करने और 18 वर्ष की आयु होने पर लड़की की उच्च शिक्षा के लिए आधा पैसा भी निकाल सकते है व शेष राशि शादी के समय निकाली जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र के साथ बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का फोटो, आईडी और रिहायशी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed