Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Open manholes in Ward No. 9 pose a threat, administration unaware

Jind News: वार्ड नंबर 9 में खुले मैनहोल बने खतरा, प्रशासन अनजान

Mon, 08 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Open manholes in Ward No. 9 pose a threat, administration unaware
08जेएनडी25 : वार्ड 9 में खुला पड़ा मेनहोल। स्रोत राहगीर। - फोटो : टूंडला के बन्ना ​स्थित वृद्धाश्रम में विरोध प्रदर्शन करते वृद्ध संवाद
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर 9 में खुले पड़े मैनहोल लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। वार्ड 9 के सुरेश, कृष्ण, गुड्डी ने बताया कि कई दिनों से सड़क के बीचों-बीच मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है क्योंकि सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। कई बार लोग खुले मैनहोल को देख नहीं पाते और फिसलने या गिरने की घटनाएं होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि बच्चे गलियों में खेलते रहते हैं और खुले मैनहोल उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। लोगों ने कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 9 के पार्षद राहुल ने बताया कि सीवरेज के मैनहोल खुले होना प्रशासन की लापरवाही है। प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाना चाहिए।
वर्जन
अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो तुरंत कर्मचारियों को भेजकर मैनहोल को ठीक करवाया जाएगा।- नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed