{"_id":"691b78db375847909707cfab","slug":"open-manholes-are-inviting-accidents-administration-is-unaware-jind-news-c-199-1-jnd1010-144027-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खुले मैनहोल दे रहे हादसों को निमंत्रण, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खुले मैनहोल दे रहे हादसों को निमंत्रण, प्रशासन बेखबर
Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी17: हांसी रोड़ पर सड़क के पास खुला पड़ा सीवरेज मैनहाेल। संवाद
- फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
जुलाना। कस्बे में सीवरेज सिस्टम की लापरवाही लोगों के लिए खतरा बन गई है। जुलाना के हांसी रोड पर खुले मैनहोल हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति से बेखबर नजर आ रहे हैं।
खुले मैनहोल के कारण बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का डर बना रहता है। रात के समय तो हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं क्योंकि अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते। कई बार राहगीरों और बाइक सवारों को इन खुले मैनहोल की वजह से चोटें भी लग चुकी हैं।
कस्बे के लोगों ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग को बार-बार शिकायत देकर भी केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन मौके पर न कोई ढक्कन लगाया जाता है और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था।
विज्ञापन
कई बार लिखित शिकायतें देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए हादसों से पहले समस्या का समाधान किया जाए।
वर्जन
अभी तक कोई भी शिकायत नहीं आई है। सीवरेज से संबंधित कोई समस्या है तो तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान किया जाएगा।-नवीन नेहरा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग