नरवाना। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने हलके के 20 गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण कराया। यह कार्य विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत पूरा हुआ। हर एक गांव में पांच लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण होना था। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि आज के समय में लोग और बच्चे जो देश का भविष्य है, उनका स्वास्थ्य जरूरी है। इस योजना के तहत सुंदरपुरा, सच्चाखेड़ा, फरैण कलां, कलौदा कलां, नेहरा, अमरगढ़, फुलियां खुर्द, लोहचब, कर्मगढ़, हथो, सिंगवाल, सुरजाखेड़ा, बेलरखां, अंबरसर, गुरूसर, उझाना, कोयल, ढाबी टेक सिंह, नारायणगढ़ और गढ़ी गांव शामिल है।