{"_id":"64d52d3cee8e3445aa0cda64","slug":"open-gym-started-in-district-jail-now-prisoners-will-be-able-to-exercise-jind-news-c-199-1-sroh1007-3929-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला जेल में ओपन जिम शुरू, अब कैदी कर सकेंगे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला जेल में ओपन जिम शुरू, अब कैदी कर सकेंगे अभ्यास
Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला जेल में कैदियों का स्वस्थ रखने के लिए ओपन जिम शुरू की गई है ताकि कैदी व बंदी प्रतिदिन अभ्यास करके अपने शरीर को स्वस्थ बना सकें। कैदियों व बंदियों को सुबह और शाम अभ्यास करने के लिए समय दिया जाएगा। इसमें कोई भी कैदी कितने भी समय तक अभ्यास कर सकता है।
जिला जेल के अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जेल में बंद कैदियों व बंदियों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जेल में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कैदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हर माह शिविर लगाए जाते हैं। इसके अलावा जेल में अन्य शारीरिक योगाभ्यास करवाया जाता है जिससे कि कैदियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखा जा सके। इसके अलावा समय-समय पर कानूनी जानकारी दिलवाने के लिए भी शिविरों का आयोजन करवाया जाता है। इसके अलावा अब जेल में बंद 1200 कैदियों के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए ओपन जिम स्थापित करवाई गई है। इसमें कैदियों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित भी किया जाएगा, ताकि कैदी ज्यादा से ज्यादा ओपन जिम का लाभ उठा सकें।