{"_id":"6a397b254a48f87288048ea2","slug":"open-court-will-be-held-in-the-beo-office-pending-matters-of-schools-will-be-resolved-jind-news-c-199-1-jnd1005-155533-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीईओ कार्यालय में लगेगा खुला दरबार, स्कूलों के लंबित मामलों के होंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीईओ कार्यालय में लगेगा खुला दरबार, स्कूलों के लंबित मामलों के होंगे समाधान
विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। विद्यालय मुखियाओं की बैठक लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। प्रशासन की तर्ज पर अब शिक्षा विभाग भी लोगों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में खुला दरबार लगाएगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित होने वाले इस खुले दरबार में स्कूलों के लंबे समय से लंबित पड़े मामलों पर सुनवाई कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सोमवार को बीईओ कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने स्कूल मुखियाओं की बैठक ली।
बैठक में डीईईओ के आदेशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि खुले दरबार में जीपीएफ, प्रमोशन, एक्सटेंशन सर्विस, स्टेप-अप, एलटीसी, कोर्ट केस, एसीपी, जनसंवाद और आरटीआई से जुड़े लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी। संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में सभी डीडीओ को निर्देश दिए गए कि वे स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शपथ पत्र की हार्ड कॉपी बीईओ कार्यालय में जमा करवाएं, जिसे बाद में डीईईओ कार्यालय भेजा जाएगा। बीईओ संतोष शर्मा ने स्कूल खुलने से पहले सभी स्कूल मुखियाओं को आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में चाहरदीवारी, पेयजल टंकियों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव, कंडम भवनों पर चेतावनी बोर्ड लगाने सहित अन्य जरूरी कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। साथ ही बालिका मंच, पोक्सो जागरूकता, निपुण भारत एवं एफएलएन कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देना जरूरी है।
बाक्स
कार्यालय में बड़ी संख्या में स्कूल मुखिया एकत्रित हुए थे, इसलिए डीईईओ के निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि खुले दरबार का उद्देश्य स्कूलों के लंबित मामलों का समाधान कर शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। -संतोष शर्मा, बीईओ नरवाना