फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Open burning furnaces and piles of garbage... AQI crosses 300

Jind News: खुलेआम जल रही भट्ठी और कचरे के ढेर...300 पार एक्यूआई

Sun, 23 Nov 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Open burning furnaces and piles of garbage... AQI crosses 300
23जेएनडी23: शहर में सफीदों रोड पर पेचवर्क के चलते तारकाेल गर्म करने के लिए भट्ठी जलाकर प्रदूषण
जींद। जिले में पांच दिन की राहत के बाद रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 305 पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से यह स्तर 270 के आसपास था। सड़कों पर चल रहे पैचवर्क के कारण तारकोल गर्म करने में भट्ठी जलाई जा रही है। वहीं रेलवे रोड पर रविवार सुबह गोगा मेड़ी मंदिर के पास कचरे के ढेर को उठान की बजाय जलाया दिया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह लगातार पांच दिनों तक प्रदूषण का स्तर कुछ स्थिर रहा था। प्रशासन द्वारा तीन दिन तक शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव भी करवाया गया था। इससे सुधार हुआ लेकिन जैसे ही छिड़काव बंद हुआ तो एक्यूआई में उछाल आ गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जबकि समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हवा में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले में खराश और सीने में भारीपन की शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ऐसे समय में अस्थमा, सीओपीडी, हार्ट डिजीज और एलर्जी से ग्रस्त मरीज विशेष सतर्क रहें। सांस फूलना, सीने में जकड़न, तेज खांसी या आंखों में जलन होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों को बाहर खेलने से रोकें। सांस के रोगी अपनी नियमित दवाओं का सेवन समय पर करें और इन्हेलर साथ रखें।
डाॅ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।

23जेएनडी23: शहर में सफीदों रोड पर पेचवर्क के चलते तारकाेल गर्म करने के लिए भट्ठी जलाकर प्रदूषण

23जेएनडी23: शहर में सफीदों रोड पर पेचवर्क के चलते तारकाेल गर्म करने के लिए भट्ठी जलाकर प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed