फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   OPD crosses 300 in Uchana due to change in weather

Jind News: मौसम बदलने से उचाना में भी ओपीडी 300 के पार

Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
OPD crosses 300 in Uchana due to change in weather
14जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल मरीज। संवाद
उचाना। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी सहित अन्य बीमारियों के मरीज अस्पताल में आ रहे है। लगभग हर रोज 300 के आस-पास ओपीडी हो रही है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेश कुमार ने डेंगू के लक्षण के बारे में बताया कि आजकल बुखार, खाने में परेशानी, उल्टी सहित अन्य बीमारी के मरीज अस्पताल आ रहे हैं। अस्पताल में भी काफी ऐसे मरीज दाखिल हैं जिनकी प्लेटलेट्स 40 हजार से 70 हजार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू की अलग-अलग स्टेज होती है। मरीज को बुखार हो रहा है, शरीर में दर्द है, खाने में दिक्कत है तो वह नागरिक अस्पताल उचाना आकर अपना टेस्ट करवाएं। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। घर में अगर कूलर है तो उसका पानी निकाल दें। डेंगू का समय एक से दो महीने होता है। इन महीनों में अधिक केस आते हैं। मौसम बदल रहा है। जिस मरीज को दमा है वह जरूर ध्यान रखे। ठंडी चीजों का परहेज करने के साथ हो सकें तो पानी भी गर्म पीएं। बच्चों, बड़ों में एलर्जी बढ़ गई है। छींक आने, सांस फूलने पर गर्म चीजों का सेवन करें। ठंडी चीजों से बचें।

14जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल मरीज। संवाद

14जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed