फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only science can get rid of the growing hypocrisy: Mahant Shukrai Nath

बढ़ते पाखंड को विज्ञान ही छुटकारा दिला सकता है : महंत शुक्राई नाथ

Wed, 20 Nov 2024 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Only science can get rid of the growing hypocrisy: Mahant Shukrai Nath
19जेएनडी22-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा में बच्चों को संबोधित करते महंत शुक्राई नाथ।
उचाना। काला पीर कोथ कलां के महंत शुक्राईनाथ योगी नशे के खिलाफ और पाखंड की खंडनी मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा पहुंचे। इस दौरान स्कूल मुखिया गुलशन कुमार, सरपंच सुखविंदर, मा. रामप्रसाद भी शामिल रहे। महंत शुक्राईनाथ ने कहा कि आज चारों ओर पाखंड की दुकान खुल चुकी है। धर्म को धंधे के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इनको खत्म करने के लिए विज्ञान की पढ़ाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

हमारे बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण समाज को बढ़ते पाखंड के देवी भूत पिशाच के चक्कर से छुटकारा दिला सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि एक दिसंबर को राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रश्नोत्तरी का आयोजन सिद्ध पीठ दादा काला पीर कोथ कलां में होगा। इसका निशुल्क पंजीकरण 27 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान एसएमसी प्रधान राजवीर सिंह, प्रधान छबीलदास, राजबाला, सुनीता, अनिता, नवीन, प्रदीप, पवन, कविता, संगीता, रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed