{"_id":"5eada0178ebc3e90440d5633","slug":"online-competition-on-corona-students-award-jind-jind-news-rtk5533280187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में जिले के सभी स्कूल बंद हैं। बच्चों को घर से ही कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू करने जा रहा है। प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। इसके लिए विद्यार्थी सात मई तक बोर्ड की साइट डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन मई के दूसरे पखवाड़ेे में शुरू किया जाएगा। इस प्रतियोगिता केे रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। ऑनलाइन प्रतियोगिता में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों मे किया जाएगा। प्रथम वर्ग में छठी से आठवीं, दूसरे वर्ग में नौवीं व दसवीं और तीसरे वर्ग में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में होगी।
परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
दो वर्गोें में होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता में कोविड-19 से संबधित 100 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रथम चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण में भाग ले सकेंगे। दूसरे चरण में भाग लेने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लें। इससे विद्यार्थियों में कोरोना के प्रति जागरूक होंगे।
- मदन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।