फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Online applications for admission in ITI will start from today

Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Fri, 07 Jun 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 07 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Online applications for admission in ITI will start from today
06जेएनडी14: राजकीय आईटीआई जींद का फोटो। संवाद
जींद। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 7 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 21 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दाखिले को लेकर हर तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा संस्था हेल्प डेस्क की व्यवस्था करके विद्यार्थियों को हर तरह की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


जिले के सभी आईटीआई में 5244 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके लिए सभी संस्थानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचानपत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है। जिले में 25 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनमें 9 राजकीय और 16 निजी हैं। जिले में 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के मिलाकर साढ़े 16 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इसी तरह दसवीं कक्षा से भी 18 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में आईटीआई में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। मेरिट लिस्ट भी ऊंची रहने की संभावना है। पिछले वर्ष आईटीआई में दाखिला लेने में विद्यार्थियों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी। इसके चलते बाद में फिजिकल काउंसिलिंग करके व दो बार आवेदन की तारीख बढ़ाकर विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था।
विज्ञापन


जानिए किस आईटीआई में कितनी सीट

जिले के 9 राजकीय आईटीआई में 2688 सीटें हैं। इनमें से राजकीय आईटीआई जींद में 872, राजकीय महिला आईटीआई जींद में 272, राजकीय आईटीआई उचाना खुर्द में 152, राजकीय आईटीआई डूमरखां में 184, राजकीय आईटीआई नरवाना में 820, राजकीय आईटीआई जुलाना में 212, राजकीय आईटीआई मुआना में 88, राजकीय आईटीआई खेड़ा खेमावती में 64 व सैनिक परिवार भवन आईटीआई जींद में 24 सीट हैं। 16 निजी आईटीआई में 2556 सीट हैं। इनमें से पहल आईटीआई में 272, सीआर किसान आईटीआई में 276, नाथजी आईटीआई में 108, ज्ञान सागर आईटीआई मौहलखेड़ा में 292, जीपी न्यू आईटीआई में 80, नरवाना प्राइवेट आईटीआई में 256, आर्य प्राइवेट आईटीआई उचाना खुर्द में 168, आर्य प्राइवेट आईटीआई ललितखेड़ा में 140, ओम आईटीआई खेड़ा खेमावती में 128, श्री श्यामजी आईटीआई शादीपुर में 216, श्री बालाजी आईटीआई सफीदों में 80, सनसाइन आईटीआई उचाना में 88, तक्षशिला आईटीआई जुलाना में 108, मयंक प्राइवेट आईटीआई रधाना में 40, आकाश आईटीआई में 224 व आकाश आईटीआई लिजवाना खुर्द में 80 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जनआईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कोई जानकारी लेनी है तो आईटीआई में हेल्प डेस्क की सहायता ली जा सकती है। -अनिल कुमार गोयल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, जींद।

06जेएनडी14: राजकीय आईटीआई जींद का फोटो। संवाद

06जेएनडी14: राजकीय आईटीआई जींद का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed