फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One Stop Centre poses hurdle in setting up MRI

Jind News: एमआरआई स्थापित होने में बाधा बना वन स्टॉप सेंटर

Wed, 22 Oct 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
One Stop Centre poses hurdle in setting up MRI
22जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में चल रहा वन स्टॉप सेंटर। संवाद
जींद। शहर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में वन स्टॉप सेंटर बाधा बना हुआ है। इसको नागरिक अस्पताल से शिफ्ट करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो बार नोटिस भी भेजा है लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग अस्पताल प्रशासन की सुनवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

वन स्टॉप सखी सेंटर को दूसरी जगह शिफ्ट करवाकर जगह को खाली करवाने के लिए डीजी हेल्थ ने भी अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए थे कि इस जगह को खाली करवाया जाए। इसके बाद भी वन स्टॉप सेंटर की जगह को खाली नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

अब जिला के लोगों को एमआरआई के लिए रोहतक व हिसार का रुख करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का मुख्यालय कई बार सिविल अस्पताल प्रशासन और सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र लिखकर एमआरआई ब्लॉक के लिए बिल्डिंग मुहैया करवाने को कह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पीपीपी मोड के तहत एमआरआई सुविधा शुरू की जानी है। अभी तक यह सुविधा इसलिए शुरू नहीं हो पाई है कि अस्पताल में एमआरआई ब्लॉक के लिए बिल्डिंग उपलब्ध नहीं है।
इसके लिए सिविल अस्पताल प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर एक सप्ताह में खाली करवाने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद भी यह खाली नहीं हो पाया। जब तक यह जगह खाली नहीं होती उस समय तक जिला के लोगों को एमआरआई की सुविधा नहीं मिल पाएगी। प्रतिदिन 50 से 60 लोगों को एमआरआई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रशासन भी वन स्टॉप सेंटर की जगह को खाली करवाने के लिए पूरी तरह से विफल है। सिर्फ पत्र लिखने तक ही सीमित है।
वर्जन
अस्पताल के पुराने भवन में एमआरआई के लिए जो जगह चयनित की गई है। उसको उठवाने के लिए दो बार पत्र भी भेजा गया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब तक इसको खाली नहीं करवाया। अब दोबारा से पत्र लिखा जाएगा, ताकि जिला के लोगों को एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed