फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One more new case of dengue surfaced, total becomes eight

Jind News: डेंगू का एक और नया केस आया सामने, कुल हुए आठ

Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
One more new case of dengue surfaced, total becomes eight
23जेएनडी 34: शहर की एक कालोनी में महिला के रक्त की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्वास्थ्य
जींद। बारिश के मौसम के चलते जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी शहर की शिवपुरी कॉलोनी में डेंगू का एक केस मिला। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसके अतिरिक्त एक केस मलेरिया का भी मिला। लगातार सामने आ रहे डेंगू व मलेरिया के मरीजों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन

डेंगू का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिवपुरी कॉलोनी समेत शहर की दर्जनों कॉलोनियों में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। 18 बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां दूषित पानी से होने वाली डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पानी साफ करने वाली क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस व जिंक की गोलियां भी वितरित की और पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में सीवरेज की समस्याओं को ठीक करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को मच्छर रहित बिमारियों से बचाव के बारे में अवगत करवाया है।
200 से अधिक टीमें चला रही अभियान
स्वास्थ्य विभाग को अब तक डेंगू के आठ व मलेरिया का एक मामला मिला चुका है। जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहां उस परिवार व आसपास के मकानों में बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग सैंपल ले रहा है। उन घरों के पास लारवा की जांच कर दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है।
यह लक्षण दिखें तो तुरंत करवाएं उपचार
यदि सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार, उल्टियां लगने, गर्मी लगने, बुखार एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन आए, उल्टी दस्त होने, शरीर में कमजोरी आने पर मरीज को तुरंत अपने आसपास के स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास ले जाकर खून की जांच करवाने के उपरांत ही इलाज लेना चाहिए।

वर्जन
डेंगू व मलेरिया को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 200 से अधिक टीमें फील्ड में हैं। टीमों की ओर से गहनता से जांच की जा रही है। पहले तो लारवा को नष्ट करवाया जा रहा है। जिन घरों के आसपास लारवा मिल रहा है बाकायदा उनको नोटिस दिए जा रहे हैं। -डॉ. विजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed