फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One lakh people completed the safety cycle by getting both doses of corona vaccine

एक लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर पूरा किया सुरक्षचक्र

Tue, 24 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
One lakh people completed the safety cycle by getting both doses of corona vaccine
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर अपना सुरक्षा चक्र पूरा कर लिया है। जानकारी के लिए जिले में साढ़े आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से अब तक 366165 लोगों को पहली तथा 101083 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। मंगलवार को 4492 लोगों को पहली तथा 1862 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंट लाइन वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की कोई डोज नहीं लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 3082 लोगों को पहली तथा 629 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 988 लोगों को पहली तथा 720 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 422 लोगों को पहली तथा 513 को दूसरी डोज लगाई गई। पिछले एक महीने से जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने की रफ्तार बढ़ गई है। प्रतिदिन 50 से अधिक स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सवा सात महीने में केवल एक लाख तक पहुंचा आंकड़ा
जिले में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया था। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के साढ़े आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। फिलहाल सवा सात महीने में जिले के 101083 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज गल गई है। इस हिसाब से इन लोगों का ही सुरक्षा चक्र अभी तक पूरा हुआ है। साढ़े आठ लोगों का सुरक्षा चक्र पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग को चार साल का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने में लोग काफी कम रुचि ले रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहा है। फिलहाल जिन लोगों को वैक्सीन सर्टिफिकेट कहीं दिखाने की जरूरत है, वहीं लोग अधिकतर वैक्सीन लगवा रहे हैं। वैक्सीन सबके लिए जरूरी है। यही हमें कोरोना से बचाएगी। इसलिए सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। पिछले दिनों के मुकाबले इस समय वैक्सीन लगाने की रफ्तार जोर पकड़ रही है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed