फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One laborer died due to trolley overturning, 18 injured

ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत, 18 घायल

Tue, 29 Sep 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
One laborer died due to trolley overturning, 18 injured
उचाना कलां-खेड़ी मंसानिया रोड पर जलघर के नजदीक ट्रॉली पलटने से मुकेश नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों का जींद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुकेश उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के पहाड़ा खीरी गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता रामसरूप की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक सोनू कोथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रामसरूप ने बताया कि सौ आदमी खेड़ी मंसानिया के उचाना ब्रिक्स कंपनी ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए 27 सितंबर को आए हुए थे। मजदूरों में उसका बेटा बेटा मुकेश भी शामिल था। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी मजदूर राशन खरीदने के लिए उचाना मंडी गए हुए थे। सामान खरीदने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर ईंट-भट्ठे पर लौट रहे थे। जब वे शाम सात बजे खेड़ी मंसानियां रोड पर पहुंचे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे मेें उसके बेटे मुकेश की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र, प्रेमचंद, विद्यापति, विश्राम, पार्वती, अरविंद, छोटेलाल, राजू, सरनाम, राजेश कुमार, रामू, अजय, राजकुमार, रामलखन, मोहन, संतोष, रमेश व अशोक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जींद रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि रामसरूप की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक सोनू कोथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed