फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One kilo of mustard is being taken from the heap in the name of sample

Jind News: सैंपल के नाम पर ढेरी से ली जा रही एक किलो सरसों

Sat, 29 Mar 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
One kilo of mustard is being taken from the heap in the name of sample
29जेएनडी29: शहर की अनाजमंडी में सरसों का पहले गेटपास नहीं काटने के कारण बाद में डाटा मिसमैच होन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर की अनाजमंडी में सरकारी दुकान पर सरसों की खरीद में अनियमिततों बरती जा रही है। इसमें किसानों को चपत लगाई जा रही है। मंडी में नमी की जांच पर प्रत्येक ढेरी से लगभग एक किलोग्राम सरसों की पैकिंग करके एक निजी दुकान पर जांच के नाम पर ले जाई जा रही है।
अनाजमंडी में हैफेड व नैफेड संयुक्त रुप से सरसों की सरकारी खरीद कर रही है। इसमें हैफेड के कर्मचारी दुकानों के आगे ही ढेरी पर जाकर सरसों में नमी की जांच करते हैं। इसके अलावा नैफेड की तरफ से इन सरसों की ढेरियों से एक थैली में लगभग एक किलोग्राम सरसों को लेकर उस पर किसान का नाम लिखा जाता है । इसके बाद इसको एक निजी दुकान पर नमी व गुणवत्ता के लिए जांच के नाम पर ले जाया जा रहा है। मंडी में इस तरह से शनिवार को कई ढेरियों से यह पैकिंग करके ले जाने के बाद किसानों को परिणाम का भी इंतजार रहा। मंडी में आए किसानों ने बताया कि पहले तो हैफेड के कर्मचारी मौके पर नमी की जांच करते हैं, लेकिन बाद में दूसरी एजेंसी के कर्मचारी आकर उनकी ढेरी से जांच के नाम पर सरसों को थैली में डालकर ले जाते हैं, जबकि नियमानुसार सरसों में नमी की जांच मंडी में ही होनी चाहिए। इसके अलावा मंडी में सरकार किसानों को गेट पास देकर सरसों को दुकान के सामने उतारकर नमी की जांच होने के बाद कटवाए जा रहे हैं, जबकि गेट पास का नियम मंडी में फसल के प्रवेश करते ही काटने का होता है। इस तरह से दुड़ाना से सरसों लाए एक किसान ने शनिवार को मंडी से सरसों वापस ले जानी पड़ी। किसान की सरसों दुकान के सामने उतारने के बाद नमी की जांच कर गेट पास के लिए भेजा तो उसकी सरसों का डाटा मिस मैच मिला। इसके बाद किसान को वापस ट्राली में सरसों लोढ करके निजी दुकान पर ले जानी पड़ी। अगर मंडी में प्रवेश करते ही गेट पास काटा जाता तो किसान को यह परेशानी नहीं आती।
विज्ञापन

बाक्स
मंडी में सरसों की खरीद को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं है। उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई। वह अपने स्तर पर भी जांच करवाएंगे। सरसों की जांच मंडी में ढेरी पर ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रतनदीप मैनेजर
फोटो कैप्शन
29जेएनडी29: शहर की अनाजमंडी में सरसों का पहले गेटपास नहीं काटने के कारण बाद में डाटा मिसमैच होने पर किसान ट्राली में सरसों डालकर वापस ले जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed