फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One killed, another seriously injured after a truck collision

ट्रक की टक्कर से कार सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
One killed, another seriously injured after a truck collision
ट्रक की चपेट में आने से पंजाब से खरीदी गई कंबाइन का सामान लेकर घर लौट रहे व्यक्ति एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कंडेला गांव के पास स्थित गुरुद्वारा टेक बहादुरपुर के नजदीक 19 सितंबर को सुबह चार बजे हुए हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई रोहतक जिले के बहुअकबरपुर निवासी पवन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पंजाब से कंबाइन खरीदी हुई थी। उसका भाई दयानंद (37) और हरेंद्र कार से 18 सितंबर को उसका कुछ सामान लाने के लिए पंजाब गए हुए थे। वहां से सामान लेकर वे 18 सितंबर को लौट रहे थे। जब वे 19 सितंबर की सुबह लगभग चार बजे कंडेला गांव के नजदीक पहुंचे तो एक गुरुद्वारा के सामने पहुुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनोें गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दयानंद की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पवन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed