फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One dead, two injured in road accidents

Jind News: सड़क हादसों में व्यक्ति की मौत, दो घायल

Sun, 08 Dec 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
One dead, two injured in road accidents
नागरिक अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
जींद। जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


नगूरां निवासी रघुबीर शनिवार शाम को असंध रोड पर सैर कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रघुबीर को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें गांव गांगोली निवासी बीरू तथा सौरभ घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक कार लेकर फरार हो गया। गांव रूपगढ़ निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर असंध जा रहा था। बाईपास पर गलत दिशा से आ रही क्रूजर जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह और प्रवीण घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed