{"_id":"63e68a844aef0faba2018a68","slug":"one-arrested-jind-news-c-17-1-62963-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: अवैध देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच राउंड के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अवैध देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच राउंड के साथ युवक काबू
Fri, 10 Feb 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए सफीदों पुलिस ने खानसर चौक से एक युवक को 32 बोर के अवैध देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच राउंड सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित निवासी कच्चा फाटक कबाड़ी रोड हरीनगर पानीपत के रूप में हुई है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए सफीदों की टीम शुक्रवार को उप निरीक्षक कमल सिंह के नेतृत्व में खानसर चौक सफीदों के नजदीक मौजूद थी। टीम को खुफिया सूचना मिली कि अंकित निवासी कच्चा फाटक कबाड़ी रोड हरीनगर पानीपत अवैध असलहा लेकर बाईपास असंध रोड, सफीदों के नजदीक खड़ा है। आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच राउंड बरामद हुए। सफीदों थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।