फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One and a half lakh voters of 72 villages will choose 30 members of the block committee

72 गांवों के डेढ़ लाख मतदाता चुनेंगे ब्लॉक समिति के 30 सदस्य

Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh voters of 72 villages will choose 30 members of the block committee
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हाउस टैक्स की रसीद कटवाते भावी उम्मीदवार। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। ग्राम पंचायतों के साथ-साथ ब्लॉक समितियों के चुनाव के लिए भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। फिलहाल लोग नामांकन भरने में ज्यादा व्यस्त हैं। नामांकन के बाद ही उम्मीदवार वोट के लिए प्रचार अभियान में जुटेंगे। जींद ब्लॉक समिति में 30 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें 72 गांव आते हैं। यह 30 सदस्य बाद में चेयरमैन का चुनाव करेंगे। जींद ब्लॉक समिति का चेयरमैन इस बार पुरुष बनेगा।
विज्ञापन

जींद ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर एक में शाहपुर, श्रीराग खेड़ा, दो में कंडेला, तीन में जीतगढ़, चार में कैरखेड़ी व अहीरका, पांच में बरसोला व बड़ौदी, छह में झांझ कलां व झांझ खुर्द, सात में जाजवान, ईंटल खुर्द व ढांडा खेड़ी, आठ में दरियावाला व जुलानी, नौ में जलालपुर कलां, संगतपुरा व ईंटल कलां, दस में ईक्कस, जलालपुर खुर्द व ढाणी, 11 में राजपुरा व गुलकनी, 12 में पोकरी खेड़ी, सिरसा खेड़ी, रामगढ़ व बागनवाला, 13 में रामराय व खेड़ा रामराय, 14 में ईगराह, 15 में बीबीपुर व बहबलपुर, 16 में घिमाना, कर्मगढ़ व गोविंदपुरा, 17 में बिरोली, किशनपुरा व बिशनपुरा, 18 में अमरहेड़ी, तेगबहादुरपुर व हैबतपुर, 19 में डालमवाला व जीवनपुर, 20 में बरसाना, बोहतवाला व खूंगा, 21 में लोहचब व मनोहरपुर, 22 में निर्जन, खोखरी व मांडो खेड़ी, 23 में तलोडा खेड़ी, तलोडा व सिवाहा, 24 में बराह कलां व सुंदरपुर, 25 में आसन व खरकरामजी, 26 में पिंडारा व लखमीरवाला, 27 में अशरफगढ़ व रधाना, 28 में बराह खुर्द व सिंधवी खेड़ा, 29 में ललितखेड़ा, चाबरी व निडानी, 30 में निडाना व भैरोखेड़ा गांव आते हैं।
विज्ञापन

ये हैं आरक्षित और अनारक्षित वार्ड
ब्लॉक समिति जींद के कुल 30 वार्डों में से सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए चार, सात, दस, 13, 15, 18, 20, 23 व 25 को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार पुरुष के लिए दो, पांच, आठ, 12, 14, 17, 19, 22, 24, 26 व 29 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति में महिला के लिए तीन, नौ, 16 तथा 27, महिला के लिए छह, 11 व 21 वार्ड को आरक्षित किया गया है। बीसी-ए में पुरुष के लिए एक, 28 व 30 तथा महिला के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर रही हाउस टैक्स कटवाने वालों की मारामारी
नामांकन दाखिल करने के लिए दिनभर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हाउस टैक्स की रसीद कटवाने वालों की मारामारी रही। ग्राम सचिव के पास हाउस टैक्स कटवाया जा रहा है। ग्राम सचिव भोलर पहलवान ने बताया कि शनिवार को 100 लोगों ने हाउस टैक्स की रसीद कटवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed