फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused of the liquor contractor murder case was arrested after 15 days, the conspiracy to murder the liquor contractor in Kharkaramji village was being hatched since March

Jind News: शराब ठेकेदार हत्याकांड का एक आरोपी 15 दिन बाद गिरफ्तार, खरकरामजी गांव में शराब ठेकेदार की हत्या की मार्च महीने से रची जा रही थी साजिश

Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
One accused of the liquor contractor murder case was arrested after 15 days, the conspiracy to murder the liquor contractor in Kharkaramji village was being hatched since March
जींद। खरकरामजी गांव में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी साहनपुर निवासी कमल उर्फ कमली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए आरोपी ने ही जेल में बंद अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मार्च माह में हत्या की साजिश रची थी। हत्या से पहले आरोपी ने रेकी भी की।
विज्ञापन

20 जून को शाम के खरकरामजी गांव में शराब ठेके के बाहर बैठे शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर तीन हथियार बंद कार सवार बदमाश आए और आते ही वीरेंद्र पर फायरिंग कर दी। इसमें ठेकेदार वीरेंद्र को 6 गोलियां को लगी। वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। इसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने शराब ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब ठेकेदार की हत्या की साजिश जेल में बंद राकेश उर्फ मिड्ढा निवासी नगूरां, दीपेंद्र राठी वासी साहनपुर, अजय उर्फ निलिमा वासी खरकरामजी के कहने पर की गई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि कमल उर्फ कमली वासी सहारनपुर, कर्मपाल वासी हाट, सुमित उर्फ भोलू, सोनू, अनिल गांव खरकरामजी ने विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र की रेकी करके सूचना दी। इसके बाद तीन अन्य ने गोलियां मारकर हत्या की। इसमें पकड़े गए आरोपी पर पहले दो मामले लूट व एक मामला शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने हत्यारों का पीछा किया तो हत्यारे कार से उतर पैदल भाग गए। इसके बाद रास्ते में दो राहगीरों से असलाह के बल पर बाइक छीनी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लगा था।
बाक्स
आरोपी का भाई भी जेल में है बंद
शराब ठेकेदार का भाई सुशील उर्फ शिल्ला भी हत्या के मामले में जेल में बंद है। इसी जेल में साहनपुर निवासी दीपेंद्र राठी भी है। दीपेंद्र राठी के पिता एडवोकेट हैं। जिनके साथ बार में मारपीट की गई थी। मारपीट के आरोप शराब ठेकेदार पर लगे थे। इसी रंजिश में शराब ठेकेदार की हत्या की साजिश रची गई।

बाक्स
शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की गोलियां मार कर हत्या करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा तथा गोल्डी बराड़ ने ली थी। इसको लेकर पुलिस ने जांच की तो यह पोस्ट फेक पाई गई थी। हालांकि इस पोस्ट में लिखा था कि वीरेंद्र उर्फ बिंद्र उनके खिलाफ काम कर रहा था। इसके चलते हत्या की गई है।

बाक्स
शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। आरोपी को पुलिस ने नगूरां गांव से शुक्रवार रात को पकड़ा है।
--पूजा जाखड़ सदर थाना प्रभारी जींद।

फोटो कैप्शन



05जेएनडी12: शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी कमल उर्फ कमली को अदालत में पेश करते हुए पुलिस कर्मचारी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed