फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused of murder on five-day remand

हत्या का एक आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
One accused of murder on five-day remand
जींद। अलीपुरा गांव में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को सीआईए ने वीरवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसको पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि 14 जून को अलीपुरा गांव में स्कूल संचालक सुरेश की सुबह सैर करते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। स्कूल संचालक सुरेश अपने बेटे की हत्या के मामले में गवाह था। जिसको अदालत में बयान देने से रोकने के लिए हत्यारों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसमें अब पुलिस ने रोहतक के सुनारियां निवासी अर्पित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed