फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused of beating a person and throwing him in a well arrested

Jind News: व्यक्ति को मारपीट कर कुएं में फेंकने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
One accused of beating a person and throwing him in a well arrested
31जेएनडी19: हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया युवक। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। व्यक्ति की हत्या करने के प्रयास में लाठी, डंडे से मारपीट कर कुएं में फेंकने के एक आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव निर्जन निवासी विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि 3 अप्रैल को राजेश की पत्नी सरिता ने शिकायत दी थी कि उसके पति राजेश 31 मार्च को सुबह छह बजे गांव रधाना में शादी में काम करने के लिए गए हुए थे। वह रात में घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की, पर उनका पता नहीं चला। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 5 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव पिंडारा के खेतों में बने कुएं में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों की सहायता से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान गांव लखमीरवाला निवासी राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि वह गांव रधाना में शादी में काम करने लिए गया था। जब वह रात में करीब दस बजे लौट रहा था तो गांव पिंडारा के पास तीन लड़के आए और उसके साथ मारपीट की। उसके बाद मारने की नीयत से खेत में बने कुएं में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर लिया था। शुक्रवार को निर्जन निवासी विनय को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

31जेएनडी19: हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया युवक। स्रोत पुलिस प्रशासन

31जेएनडी19: हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया युवक। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed