{"_id":"67718eaa55dd179cc10a2e3d","slug":"one-accused-arrested-in-theft-incident-in-singhana-jind-news-c-199-1-sroh1006-127676-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंघाना में हुई चोरी की वारदात में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंघाना में हुई चोरी की वारदात में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। सिंघाना गांव में पिछले कई दिनों में लगातार हो रही चोरी की वारदात में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिंघाना गांव निवासी आकाश उर्फ काशा के तौर पर हुई है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी अदालत में पेश कर पूछताछ करेगी।
सिंघाना निवासी राजनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में किराना और हलवाई की दुकान है। 27 दिसंबर रात को उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में चोर घुसे हुए हैं। जब वह दुकान में पहुंचा तो वहां गांव का ही युवक आकाश उर्फ काशा चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। वह उसकी दुकान से 23 हजार की नकदी, एक सिलिंडर और सोने का ओम चुराया था। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात में अन्य युवक भी शामिल हैं। इसके अलावा गांव की महिला मेवा ने बताया कि चोर उसके घर में घुसकर चांदी के गहने व नकदी को चुराकर ले गए। ग्रामीणों का कहना था कि सभी मामलों की पुलिस को शिकायत की हुई है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।
वर्जन
पुलिस ने चोरी के मामले में सिंघाना गांव निवासी आकाश उर्फ काशा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
-- वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना सफीदों