फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused arrested for snatching gold necklace from woman

महिला से सोने का हार छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for snatching gold necklace from woman
जैन नगर की रहने वाली रितु से जनवरी में सोने का हार छीनने वाले सोनीपत जिले के जागसी के रहने वाले हाल आबाद दिल्ली की डेहा बस्ती बवाना निवासी सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वारदात के समय आरोपी का मोबाइल गिर गया था, जिसकी कॉल डिटेल के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

रितु ने शहर थाना जींद की पुलिस को शिकायत दी थी कि 11 जनवरी को वह अपनी सास सुखविंद्र कौर, बुआ बेबी और दादी सतविंद्र कौर के साथ श्याम वाटिका में एक शादी समारोह से घर लौट रही थी तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने का हार खींचने लगे। जब उसकी सास ने बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उन्हें डरा दिया। छीना-झपटी के दौरान एक युवक का मोबाइल फोन वहीं पर गिर गया था। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि सोनीपत जिले के जागसी के रहने वाले हाल आबाद डेहा बस्ती बवाना, दिल्ली निवासी सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान अंजाम देते समय दूसरे आरोपी के ठिकानों और इस तरह की दूसरी वारदातों के बारे में पता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed