{"_id":"60e4a41e8ebc3e49b85ccf27","slug":"one-accused-arrested-for-shooting-and-killing-the-school-operator-jind-news-rtk616419951","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीपुरा में 14 जून को सुबह सैर कर रहे स्कूल संचालक 48 वर्षीय सुरेश की हत्या करने के एक आरोपी झज्जर के डीघल निवासी हर्ष को उचाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापा मारा जा रहा है। स्कूल संचालक की हत्या उसके बेटे की हत्या में गवाह होने के कारण की थी।
14 जून को अलीपुरा गांव में निजी स्कूल चलाने वाले सुरेश की हत्या कर दी गई थी। 31 महीने पहले सुरेश के 22 वर्षीय बेटे की रोहतक में हत्या की गई थी। परिजनों ने बेटे के हत्यारापियों पर ही सुरेश की हत्या करने या करवाने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने सुरेश के बेटे की हत्या के 11 आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी हर्ष ने बताया कि अलीपुरा निवासी स्कूल संचालक की हत्या करने में रिठाला निवासी नवीन उर्फ भोलू, सुनारियां निवासी सन्नी व रोहतक निवासी गोगी शामिल थे। सभी ने स्कूल संचालक को पिस्तौल से गोली मारी थी। इसमें से नवीन उर्फ भोलू पर पहले भी स्कूल संचालक के बेटे की हत्या के आरोप में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पहले इन लोगों पर है बेटे की हत्या का मामला दर्ज
5 दिसंबर 2018 को रोहतक के नेकीराम कॉलेज में सुरेश के 22 वर्षीय बेटे साहिल देव की हत्या के आरोप हैं। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र के अनुसार सुनारिया निवासी नवीन, अर्पित, रिठाल निवासी नवीन उर्फ भोलू, फरमाना निवासी राहुल उर्फ टोला, डीघल निवासी राहुल, लकड़िया निवासी अंकित, बहराना निवासी सन्नी, समचाना निवासी मनीष, कुतलाना निवासी साहिल, भैंसवाल निवासी अनुज व छारा निवासी तरुण शामिल थे। इन सभी पर संदेह के आधार मामला दर्ज किया गया था।