फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused arrested for duping people by making fake company

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ठगने का एक आरोपी अरूण कौशिक गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for duping people by making fake company
फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने के आरोपी जींद शहर निवासी अरुण कौशिक को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के आत्मप्रकाश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मकान के पास अरुण कौशिक, स्वाति, महेश कौशिक, श्यामलता रहते हैं। उन्होंने एक स्काईटेक इंटरनेशनल के नाम से एक कंपनी बना रखी है। जिसका मुख्यालय गांधीनगर जींद में बनाने की बात कही थी। उसको जून 2014 में यह विश्वास दिलावाया कि उनकी कंपनी रजिस्टर्ड है और सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मापदंडों को पूरा करती है। यह मल्टीलेवल मार्केटिंग व्यवसाय है और जो रुपया राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश करते हैं। उसमें दो गुना ज्यादा ब्याज मिलता है। इस तरह रुपया भी सुरक्षित रहता है और ब्याज भी बाजार से ज्यादा मिलता है। जब हम चाहे तो 15 दिन पहले सूचना देकर अपना रुपया वापस ले सकते हैं और इसमें एक-एक दिन का ब्याज मिलता है। उन्होंने उसे और उसकी पत्नी नीलम को विश्वास दिलाया कि ये सारा रिकार्ड कंप्यूटर में मौजूद है और आप जब चाहे चेक कर सकते हैं। इस कंपनी में पैसे लगाने में कोई खतरा नहीं है और यदि इस कंपनी में रुपये लगाते हो तो आपका रुपया इस कंपनी में बिलकुल सुरक्षित है और ब्याज सहित अदायगी के लिए वह जिम्मेदार है। उसके बाद उन्होंने 10 जून को दो लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। इसी तरह उन्होंनेे अपने पास मिलने वालों से और रिश्तेदारों से रुपये लेकर कंपनी में लगवा दिए। शुरूआत के पांच महीने तक लगाई गई रकम का ब्याज दिया। स्वाति और अरुण ने उसको और उसकी पत्नी को प्रलोभन दिया कि वह उक्त कंपनी में अधिक से अधिक रुपये लगाए। फिर उन्होंने अपने रिश्तेदारों तथा अन्य परिजनों से कुल 60 लाख रुपये लेकर कंपनी में लगा दिए। फिर आरोपी ब्याज देने में टाल मटोल करने लगे और ब्याज के अलावा उनकी पूंजी भी नहीं दी। इस मामले में पुलिस ने अरुण कौशिक, स्वाति, महेश कौशिक और श्यामलता के खिलाफ ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर रुपये हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी अरुण कौशिक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed