फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Once refused for the vaccine, the administration will not give a chance to have it again

वैक्सीन के लिए एक बार मना किया तो दोबारा लगवाने का मौका नहीं देगा प्रशासन

Mon, 11 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Once refused for the vaccine, the administration will not give a chance to have it again
जींद। यदि कोई कर्मचारी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति एक बार वैक्सीन लगाने से मना कर देगा तो उसको दोबारा वैक्सीन लगवाने का मौका नहीं दिया जाएगा। बाद में कोई यह चाहे कि उसको वैक्सीन लगा दी जाए, ऐसा नहीं होगा। यह वैक्सीन किसी अन्य व्यक्ति के काम आएगी। यह व्यक्ति की स्वेच्छा पर निर्भर करेगा कि वह वैक्सीन लगवाना चाहता है या नहीं। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने साफ किया कि वैक्सीन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि बुधवार तक वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिन-जिन अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए कहा गया है, वह उन्हें तत्काल उपलब्ध करवाएंगे। 16 जनवरी को जींद में पॉलीक्लीनिक, नरवाना के नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा, अलेवा और उचाना में वैक्सीन लगाने का शुभारंभ किया जाएगा। इन पांचों जगह पर 100-100 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। डीसी ने रोडवेज जीएम बिजेंद्र सिंह को स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने और पुलिस विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार तक वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम हिसार से वैक्सीन लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित सभी 34 स्थानों पर वैक्सीन लगाने काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल प्रथम चरण में जिले के 7582 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें जिले के सरकारी और निजी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल केंद्र सरकार ने पल्स पोलियो अभियान को टाल दिया है। अब पल्स पोलियो अभियान फरवरी के अंत में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed