{"_id":"6921f999c78b55d0c004d580","slug":"on-the-spot-painting-competition-will-be-held-in-government-schools-from-26th-jind-news-c-199-1-sroh1009-144303-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 26 से राजकीय स्कूलों में होगी ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 26 से राजकीय स्कूलों में होगी ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों में ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी और 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं भाग लेंगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ जिले को 1,48,200 रुपये की राशि जारी की गई है।
पहले चरण में 26 नवंबर को राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ने वाली छात्राएं भाग लेंगी। प्रत्येक विद्यालय से पहले तीन प्रतिभागियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
28 व 29 नवंबर के बीच जिलास्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें अधिकतम 250 छात्राएं भाग लेंगी। जिलास्तर पर चार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें से केवल प्रथम स्थान पर प्राप्त करने वाली छात्राओं की सूची व उनके द्वारा बनाई गई कला राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 5 दिसंबर काे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी जिलों से भाग लेने वाली 22 छात्राओं में से स्टेटस्तर पर तीन छात्राओं का चयन होगा। इसके लिए राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।