फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On the fourth day of Falgun festival, devotees took out Nishan Yatra

Jind News: फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा

Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of Falgun festival, devotees took out Nishan Yatra
12जेएनडी03-निशान यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जींद मे 26वां फाल्गुन महोत्सव का प्रारंभ नौ मार्च से शुरू हो चुका है। इस छह दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन बाबा श्याम का नगर भ्रमण अर्थात निशान यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा को समाजसेवी सतीश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर रंग गुलाल उड़ाकर नृत्य करते दिखाई दिए। विभिन्न जगहों पर कई सामाजिक संस्थाओं ने भंडारे और विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया। संस्था कोषाध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि यह निशान यात्रा गांधीनगर सेवा सदन से शुरू होकर स्कीम नंबर छह, स्कीम नंबर 19, रानी तालाब, पालिका बाजार, बैंक रोड, जनता बाजार, घंटाघर, अनाज मंडी और देवीलाल चौक होते हुए मंदिर में पहुंची। उन्होंने बताया कि जींद शहर के वनखंड महादेव के साथ 26 वर्ष पहले श्याम प्रभु खाटू वाले के मंदिर की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

संस्था लगातार 26 वर्षों से फाल्गुन महोत्सव शहर के समाजसेवी लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन करती है। इसमें सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवक योगेश गोयल, उप प्रधान सुरेंद्र गोयल, जय भगवान मित्तल, महासचिव संजय गोयल, कोषाध्यक्ष नवीन गोयल, प्रेस सचिव अशोक सेतिया, कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल, रामप्रकाश काहनोरिया, विकास मित्तल, समाजसेवी रामधन जैन, राकेश गोयल, सोनू और साकेत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed