{"_id":"6641490110106736cd082864","slug":"on-mothers-day-farmers-son-gave-the-gift-of-100-percent-marks-to-his-mother-jind-news-c-199-1-jnd1001-116979-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मातृ दिवस पर किसान के बेटे ने मां को दिया शत प्रतिशत अंकों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मातृ दिवस पर किसान के बेटे ने मां को दिया शत प्रतिशत अंकों का तोहफा
Mon, 13 May 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश शर्मा। संवाद
जुलाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मालवी गांव के किसान के बेटे प्रवेश ने इसमें शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रवेश के इस परिणाम से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रवेश के पिता राजेश छोटे किसान हैं, जबकि मां नरेश गृहिणी हैं। प्रवेश जुलाना के आरडी स्कूल में पढ़ाई करता है। प्रवेश के ताऊ शमशेर पाराशर ने बताया कि उनका सपना है कि बेटा बड़ी नौकरी करे। प्रवेश ने उनके सपने को साकार करने के लिए मेहनत की है। प्रवेश ने बताया कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करना चाहता है।
सोशल मीडिया से दूरी और दादा के मार्गदर्शन में पाया मुकाम
प्रवेश ने बताया कि वह रात में 10 बजे तक पढ़ाई करता था। स्कूल से आने के बाद घर के सदस्य उसे काम नहीं करने देते थे, बल्कि पढ़ाई पर जोर देते थे। प्रवेश के दादा रामनिवास पारासर सरकारी स्कूल से हेड मास्टर रिटायर्ड हैं। वह पोते की पढ़ाई में मदद करते थे और उसे पढ़ने के लिए सुबह 4 बजे उठा देते थे। प्रवेश ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहता है। जब बहुत जरूरत होती है तभी मोबाइल देखता है।